बागपत, मार्च 11 -- बागपत। दोघट कस्बे में स्थित धूम सिंह फार्म हाउस की पार्किंग में रात करीब एक बजे शामली के बहावडी गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान पति विक्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भीड़ ने एक बदमाश पकड़ कर पुलिस को सौप दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। घटना पर एडिशनल एसपी बागपत ने जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी। दोघट कस्बे निवासी सतेन्द्र पंवार की बेटी नेहा की बारात लेकर शामली बहावड़ी निवासी देवेंद्र मलिक के बेटे जयदेव आए थे। मंगलवार रात कस्बे में स्थित चौधरी धूम सिंह फार्म हाउस की पार्किंग में शामली बहावड़ी से बारात में आए पूर्व प्रधान बबली के पति की दो बदमाशों ने गोली बरसा कर हत्या कर दी। जिसकी फार्म हाऊस मलिक सुनील पंवार ने डायल 112 पर सूचना दी। हत्या कर भाग रहे एक...