शादी समारोह में पिस्टल लहराने में तीन गिरफ्तार
दरभंगा, मई 11 -- विकास कुमार, कमतौल। कमतौल थाना क्षेत्र के छोटकी लाधा गांव में शादी समारोह के दौरान पिस्टल लहराकर डांस करने और लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया। मामले में चार नामजदों समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार की रात कुछ युवक जबरन शादी समारोह में घुस गए और डीजे की धुन पर पिस्टल लहराते हुए डांस करने लगे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे समारोह में अफरातफरी और भय का माहौल बन गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : शादी में जा रहे युवक को मारी गोली, पैर में लगी बुलेट घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। सदर टू कमतौल के एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन के नेतृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.