रुद्रपुर, मार्च 10 -- नानकमत्ता, संवाददाता। ग्राम कौंदाखेड़ा में शादी समारोह के दौरान पड़ोसी की गोली से युवक घायल हुआ था। मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी और उसका परिवार घटना के बाद से घर से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। ग्राम कौंदाखेड़ा में रविवार को एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना पर प्रतापपुर चौकी इंचार्ज राजेन्द्र पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक युवती की शादी से पहले जागो रस्म का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें डीजे और ढोल बज रहे थे। इसी दौरान 30 वर्षीय बूटा सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी कौंदाखेड़ा के हाथ में गोली लग गई। घायल को उसके पिता और परिजन सीएचसी नानकमत्ता ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी र...