आरा, मई 2 -- -उदवंतनगर थाने के सबलपुर बेहरा गांव से शुक्रवार की रात पकड़ा गया युवक -युवक के पास से कट्टा बरामद, फायरिंग करने की भी चल रही चर्चा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह में नाच प्रोग्राम के दौरान एक युवक की ओर से तमंचा लहराने की घटना सामने आयी है। फायरिंग करने की भी चर्चा चल रही है। हालांकि मामला सामने आने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वह उसी थाना क्षेत्र के सबलपुर बहेरा गांव निवासी दशरथ सिंह का पुत्र सुनील कुमार है। उसे शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गई है।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार सबलपुर बेहरा गांव में शुक्रवार की रात बारात आयी थी। उसमें नाच का प्रोग्राम चल था। गांव का ही एक युवक पहुंचा और हथ...