नोएडा, अप्रैल 28 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नोएडा के सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के शहदरा गांव में शादी समारोह में दो गुटों के बीच हुए झगड़े में चली गोली दूर खड़े युवक के पैर में जा लगी। गोली युवक की जांघ को चीरती हुई निकल गई। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक दनकौर के गांव मुहफाड़ निवासी सोविंद्र ने बताया कि उनका बेटा 27 अप्रैल को अपने दोस्त कार्तिक, गौरव, सौरभ और पुनीत के साथ दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए शहदरा गांव गया था। यहां दो सगे भाई प्रशांत और शिवम का विवाह था। उन्होंने बताया कि विवाह समारोह के दौरान मोहियापुर गांव के कुछ युवकों का दादूपुर के युवकों के साथ विवाद हुआ। इस दौरान मोहियापुर के युवकों ने गोली चला दी। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय उनका बेटा कुछ ही दूरी पर खड़ा था और गोली उसकी जांघ में जा लगी। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.