हापुड़, मई 14 -- कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक शादी समारोह में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। विवाद के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया, जो पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। कुछ लोगों का कहना था कि एक युवक शराब के नशे में शादी समारोह में घुस आया और वहां बदतमीजी करने लगा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने फोटो और वीडियो बना लिए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- गोली चल जावेगी...गाने में नाचने पर विवाद, फोड़े सिर पुलिस ने मामले को शांत कराया। यह भी पढ़ें- दूल्हे की बहन की फोटो खींचने पर घराती-बाराती भिड़े, वीडियो वायरल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...