अमरोहा, मई 1 -- अमरोहा। रजबपुर क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में शादी समारोह में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना गुरुवार रात को हुई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दोनों पक्षों में पहले से ही कहासुनी चल रही थी। शादी समारोह में आमना-सामना होने पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। यह घटना रिसॉर्ट की पार्किंग में हुई, जहां दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। मारपीट में एक युवक के सिर पर ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.