शादी समारोह में दो पक्षों चले लात-घुसें, पथराव से मची भगदड़
सहारनपुर, अप्रैल 2 -- नागल। नागल के रेलवे रोड स्थित एक शादी समारोह में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इस हद तक बढ़ी कि दोनों पक्षों में गाली-गलौच होने के साथ लात-घुसे और लाठी-डंडे चल गए। इतना ही नहीं, दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। मारपीट के दौरान छह से अधिक लोग घायल हो गए। पता लगा तो पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हिंदुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामला बुधवार शाम करीब पांच बजे का है। भिक्कनपुर निवासी आनन्द के पुत्र पंकज की शादी गांगनोली निवासी राजसिंह की पुत्री के साथ तय हुई थी। रेलवे रोड स्थित एक पैलस में शादी कार्यक्रम था। भोजन आदि के पश्चात शादी की रस्म अदायगी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.