शादी समारोह में दो दोस्तों से मारपीट, केस दर्ज
उरई, मई 26 -- आटा। संवाददाता थाना आटा क्षेत्र के ग्राम संदी में शादी समारोह में शामिल दो दोस्तों के साथ मारपीट व गाली-गलौज के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।पीड़ित आदित्य कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी मोहल्ला रामनगर उरई ने थाना आटा में तहरीर दी है। बताया कि 24 मई 2026 की रात करीब 11:55 बजे वह दोस्त प्रिंस कुमार के साथ मामा की शादी में ग्राम संदी गए थे। जयमाला के दौरान आरोपी रोहित निवासी बीजापुर, सुमित व दो अन्य अज्ञात लोगों ने बेवजह मां-बहन की गालियां दीं। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी से भाग गए। घटना को बाराती आलोक कुमार व तिलक सिंह समेत अन्य लोगों ने देखा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.