छपरा, फरवरी 26 -- मांझी। दाउदपुर थाना पुलिस ने बुधवार की देर रात एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान नसीरा गांव निवासी अशोक सिंह के 18 वर्षीय पुत्र गुलशन सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी तथा एक वीडियो भी प्राप्त हुआ था जिसमें युवक नसीरा गांव के एक शादी समारोह में देसी कट्टा लहराता दिख रहा था। प्राप्त सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की, शादी समारोह स्थल पर घेराबंदी भी की गई, लेकिन युवक पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। बाद में सूचना मिली कि युवक कोहड़ा बाजार की ओर जा रहा है। पुलिस बल ने वहां छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में युवक हथियार के बारे में संतोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.