कानपुर, मार्च 14 -- कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे में बिरहाना चौराहे के पास एक शादी समारोह में शुक्रवार रात दूल्हे के पिता अचानक सीने में दर्द होने के बाद गश खाकर गिर गए। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। परिजन उनको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। गजनेर थाना क्षेत्र के गोधेपुर गांव के रहने वाले 50 वर्षीय वीरेंद्र सिंह ने अपने पुत्र रिषू सिंह की शादी अमराहट डेरा गांव के मजरा ढिंगरे के रहने वाले राम औतार सिंह नायक की पुत्री सोनी के साथ तय की थी। शुक्रवार शाम को गोधेपुर से बारात सिकंदरा कस्बे में बिरहाना चौराहे के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में गई थी। देर रात शादी समारोह के दौरान वीरेंद्र सिंह के सीने में तेज दर्द हुआ और वह गश खाकर गिर गए। इससे वहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.