शादी समारोह में दुल्हन के फुफेरे भाई की पिटाई, घायल
अमरोहा, मार्च 27 -- हसनपुर, संवाददाता। नगर के एक बैंक्वेट हॉल में गुरुवार को शादी समारोह के दौरान दुल्हन के फुफेरे भाई के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया। मौके पर मची अफरातफरी के बीच घायल को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस को तहरीर दी जा रही है।जानकारी के मुताबिक नगर के संभल चौराहे के निकट स्थित बैंक्वेट हॉल में गुरुवार को आयोजित ममेरी बहन की शादी में दिल्ली के चांद बाग निवासी समीर पुत्र मोहम्मद निजाम परिवार के साथ आया था। गुरुवार दोपहर शादी समारोह के बीच किसी बात को लेकर समीर का यहां मौजूद कई युवकों से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि युवकों ने समीर के साथ मारपीट शुरू कर दी। समीर घायल हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन घायल को लेकर सीएचसी पहुंचे और उपचार कराया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.