शादी समारोह में तमंचा लहराने वाला गिरफ्तार
कुशीनगर, जुलाई 1 -- पडरौना। बरवापट्टी थाने की पुलिस ने एक अवैध तमन्चा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एक शादी समारोह में इसने तमंचा लहराया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना में केस दर्ज कर अभियुक्त करन ठाकुर पुत्र अनिरुद्ध ठाकुर निवासी रामपुर बरहन खानगी टोला थाना बरवापट्टी को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में दरोगा सुशील कुमार गौतम, गौतम कुमार, सिपाही कमलेश कुमार, धीरज पाल, अखिलेश यादव, सपना गुप्ता आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.