अलीगढ़, अप्रैल 28 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सासनीगेट थाना क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित फ्लोरा गार्डन गेस्ट हाउस में सोमवार की रात डीजे लाइट फ्रेम गिरने से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि डांस कर रही किशोरी समेत तीन महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद समारोह में भगदड़ मच गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने डीजे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी है। मोहल्ला पला साहिबाबाद निवासी मनोज कश्यप चालक हैं। सोमवार को उनके पड़ोसी के बेटे की शादी थी। समारोह मथुरा रोड स्थित फ्लोरा गार्डन गेस्ट हाउस में चल रहा था। यह भी पढ़ें- नाचने के दौरान डीजे बॉक्स गिरने से किशोर की मौत वह परिवार के साथ समारोह में शामिल होने गए थे। उनका तीन वर्षीय इकलौता बेटा देव डीजे के पास खड़े होकर डांस देख रहा था। तभी ...