कुशीनगर, अप्रैल 14 -- कुशीनगर, निज संवाददाता। रामकोला कस्बा में शादी समारोह में बन रहे भोजन वाले स्थल पर अचानक पीपल की डाल टूट कर गिर पड़ी। सिर पर चोट लगने से चंदौली से शाही में आए रिश्तेदार की मौत हो गयी। इसके बाद खुशियों के माहौल गम पसर गया। नगर पंचायत रामकोला कस्बा मस्जिद टोला निवासी स्व सफीक अहमद की पुत्री गुलिस्ता की मंगलवार को शादी थी। समारोह के लिए घर के बगल में पीपल के पेड़ के नीचे रिश्तेदारों व बारात के लिए भोजन बन रहा था। स्व सफीक के साढ़ू के दामाद महमूद (52) पुत्र हैदर अली निवासी मुगल सराय, नई बस्ती, चन्दौली भी अपनी पत्नी रूबीना खातून के साथ शादी में आए थे। वह खाना बनने वाले स्थान पर बैठे थे। मंगलवार की रात करीब 8 बजे अचानक पीपल की डाल ऊपर से टूट कर गिर पड़ी। डाली सीधे महमूद के सर पर गिरी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आयी। वह ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.