गोपालगंज, अप्रैल 21 -- मांझागढ़ । स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुसरेया गांव में शादी समारोह में जा रहे एक सुरक्षा कर्मी पर बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के मधुसरेया निवासी मानसी राम के पुत्र नवमी राम पीएचसी में सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। वे एक शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उन्हें घेरकर बुरी तरह मारपीट की,। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सुरक्षा गार्ड ने मांझागढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश को लेकर शादी समारोह में गए युवक की पिटाई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.