आदित्यपुर, अप्रैल 18 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल बस स्टैंड के पास गुरुवार की देर रात रेल से कटकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान चांडिल मुस्लिम बस्ती निवासी मो. जुदागर अंसारी (70 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात मो.जुदागर अंसारी सिकली में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम को कदमडीह में उसे सुपुर्द ए खाक किया गया। यह भी पढ़ें- ट्रेन से कटकर युवक मौत, 26 अप्रैल को थी शादी यह भी पढ़ें- अलग अलग हादसों में ट्रेन से गिरकर दो लोगों की मौत, पेज 3 यह भी पढ़ें- ट्रेन हादसे में तमिलनाडु में युवक की मौत, शव पहुंचते ही घर में मंचा कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...