शादी समारोह में जा रहे युवक को पीटकर घायल किया
अमरोहा, अप्रैल 2 -- जोया। शादी समारोह में जा रहे युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। बुधवार दोपहर की घटना डिडौली क्षेत्र के गांव पायंती कलां की है। क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी नासिर अली दोपहर करीब डेढ़ बजे कार से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही कार सवार नासिर डिडौली क्षेत्र के गांव पायंती कलां के पास पहुंचे तो गांव के ही चार लोग कार रोक कर गाली गलौज करने लगे। नासिर ने गाली देने से मना किया तो लाठी-डंडे निकाल लिए और हमला बोल दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। हमले में नासिर गंभीर घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह बलियान ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.