रांची, मई 9 -- राहे, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दुलमी गांव के समीप शुक्रवार की रात करीब 10 बजे यात्रियों से भरी बस खेत के गड्ढे में पलट गई। बस में सवार सभी लोग डोमनडीह गांव से कोड़ाडीह गांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दुलमी गांव के समीप सड़क संकरी होने के कारण बस असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार महिलाएं और बच्चे चीख-पुकार करने लगे। आसपास के लोगों की मदद से बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस
घायलों की स्थिति प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। घायल सड़क किनारे दर्द से कराहते रहे और परिजन एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। स्थिति को देखते हुए सोनाहातू पुलिस ने खुद मोर्चा संभाला और अपनी गाड़ियों से घायलों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.