शादी समारोह में जाने से रोके जाने पर किशोरी ने खाया जहर, मौत
औरैया, मई 9 -- कुदरकोट, संवाददाता। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव दिवहरा में शादी समारोह में जाने से रोकने पर नाराज एक किशोरी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार गांव दिवहरा निवासी रामवरन किशनी-बिधूना मार्ग पर चलने वाली एक प्राइवेट बस में कंडक्टर हैं। परिजनों ने बताया कि परिवार में ही एक रिश्तेदारी में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। रविवार को बारात आनी थी, जबकि शनिवार को तेल पूजने की रस्म आयोजित की गई थी। किशोरी भी कार्यक्रम में शामिल होने की जिद कर रही थी। बताया गया कि घर में मौजूद पशुओं की देखभाल को लेकर उसकी मां ने उसे समारोह में जाने से मना कर दिया और घर पर ही रुकने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.