चंदौली, जून 28 -- नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना स्थित सीमा विला इन लॉन के संचालक बरेज तिवारी सहित एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने आभूषण और मोबाइल सहित नगदी चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बिहार के कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के बराढ़ी निवासी प्रमोद कुमार सिंह के पुत्री की शादी बीते 24 जून को थी। भुक्तभोगी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति लान में आया जिसने पूछने पर खुद को नाई के साथ होने की बात कही। जिसे मौके से हटा दिया गया। आरोप है कि अगले दिन रात्रि ढ़ाई बजे उक्त व्यक्ति ने मौका पाकर लड़की के रूम में जाकर एक सोने का हार, सोने की कान का सेट, दो पीस सोने की अंगूठी, दो पीस चांदी की पायल, तीन पीस चांदी की बिछुआ, एक पीस चांदी की छल्ला, एण्ड्रायड मोबाईल और लेडिस पर्स में रखे एक हजार नग...