हाजीपुर, अप्रैल 20 -- बिदुपुर । संवाद सूत्र बिदुपुर थाने के कठौलिया गांव में एक शादी समारोह के दौरान चिराग पासवान का गाना बजाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर पथराव करने लगे। इसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया और चार लोगों को हिरासत में लिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कथौलिया बांध के पास राजेश पासवान के बेटे पिंटू कुमार की शादी थी। शनिवार को उसकी बारात निकलने से पहले ही मारपीट और पथराव की घटना हो गई। 'बिलौकी' की रस्म के दौरान चिराग पासवान का एक गाना बजाया गया, जिस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति व्यक्त की। यह भी पढ़ें- बारात में चिराग का गाना बजाया तो तेजस्वी के समर्थक भड़के, बिहार में शादी में जमकर चले ईंट- पत्थर गाने को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.