बिजनौर, अप्रैल 27 -- चांदपुर। चांदपुर के गांव सब्लदपुर तेली में एक शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर तहेरे और चचेरे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। चांदपुर के गांव सब्लदपुर तेली में सोमवार को एक शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दावत के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद में बदल गया। बताया कि गांव निवासी शाहवाज पुत्र बाबू का अपने चचेरे भाई मुशरर्फ, मसूद और आसिफ से करीब एक माह पहले दिल्ली में फर्नीचर की लकड़ी को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी रंजिश चली आ रही थी। यह भी पढ़ें- रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, युवती लखनऊ रेफर सोमवार को स्वर्गीय आसिफ की पुत्री की शादी में सभी लोग एकत्र हुए थे। इसी दौरान मुस्तकीम का भाई और उसका पुत्र मौ...