शादी समारोह में घुसा पिक-अप ट्रक, हजारीबाग में मां-बेटी समेत 3 की मौत
हजारीबाग, जून 7 -- झारखंड के हजारीबाग में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां शादी समारोह में एक अनियंत्रित पिकअप वैन काल बनकर घुसा और कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में मां-बेटी समेत तीन की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। यह दर्दनाक हादसा विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र की नरकी पंचायत स्थित कैलुजारा गांव में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे हुआ। इधर, घटना के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने विष्णुगढ़-गोमिया रोड करीब एक घंटे जाम रखा। मृतकों में राकेश किस्कु की पत्नी दशमी देवी और उनकी तीन साल की बेटी अलीना समेत मोहन किस्कु की पत्नी मूर्ति देवी शामिल हैं। घायलों में पोखरिया निवासी सोनाराम टूडू की पत्नी उषा देवी, कोशी निवासी तालो किस्कु की पत्नी कांति देवी और भस्मा मांझी निवासी राकेश किस्कू शामिल हैं, जिन्हें हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.