संभल, अप्रैल 29 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुन्नी में एक शादी समारोह के दौरान मंगलवार तड़के युवक ने नौ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गय। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार रात चंडीगढ़ से बारात शहर के आशीष गार्डन में आई थी। समारोह में मौलागढ़ गांव से आए रिश्तेदार भी शामिल थे। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा और अधिकांश लोग सो गए, जबकि सुबह करीब 4:30 बजे दूल्हा-दुल्हन के फेरे चल रहे थे। इसी दौरान कुछ रिश्तेदार बच्ची को सोता छोड़कर कार्यक्रम में चले गए। मौका पाकर एक युवक कार्यक्रम स्थल में घुस आया और कमरे में अकेली सो रही मासूम के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। तभी वहां पहुंचे रिश्तेदारों ने उसे कपड़े उतारते हुए देख लिया। शोर मचाने पर अन्य लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.