बिहारशरीफ, अप्रैल 13 -- बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। गैस की समस्या के कारण शादी व अन्य समारोह प्रभावित नहीं हो इसके लिए सहज पहल की गयी है। इसका फायदा उठाने की जुगत में लोग जुट भी गये हैं। शादी समारोह में गैस की व्यवस्था के लिए सदर अनुमंडल कार्यालय में 13 लोगों ने आवेदन किया है। सदर एसडीओ किसलय श्रीवास्तव ने बताया कि आवेदन के लिए गैस की व्यवस्था करायी जा रही है। आवेदन के अनुसार गैस एजेंसियों को आवेदन के अनुसार स्थान व समय सुविधा के अनुसार निर्धारित तिथि से पहले गैस की व्यवस्था करने की पहल भी की जा रही है। शादी व अन्य समारोह गैस की समस्या के कारण प्रभावित नहीं इसके लिए यह सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा की गयी है। यह भी पढ़ें- शादी विवाह में कॉमर्शियल गैस के लिए सौ से अधिक आवेदन जिले के लोग जरूरत के कॉर्मशियल गैस के लिए संबंधित अनुमंडल कार्यालय म...