अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मैरिस रोड स्थित हबीब गार्डन में चल रहे शादी समारोह में शातिर ने दुल्हन का गिफ्ट व ज्वैलरी से भरा बैग पार कर दिया। पुलिस मैरिज होम में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्वर्ण जयंती नगर निवासी राजेन्द्र तिवारी के बेटे की शादी हुई है। सोमवार को मैरिस रोड स्थित हबीब गार्डन में रिसेप्शन कार्यक्रम चल रहा था। रिश्तेदार व परिचित दुल्हा-दुल्हन को गिफ्ट देकर जा रहे थे। दुल्हन ने ज्वैलरी से भरा बैग स्टेज के पास ही रख दिया। इसी बीच शातिर युवक बैग लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद दुल्हन ने बैग गायब देखा तो वह दंग रह गई। बैग में सोने का हार,चांदी की पायल व अन्य जेवरात रखे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मैरिज होम में लगे सीसीटी...