देवरिया, मार्च 14 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शादी समारोह में हिस्सा लेने गए एक परिवार के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। पीडि़त परिवार के अनुसार करीब 60 लाख रुपये के आभूषण व अन्य सामानों की चोरी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।गौरीबाजार थाना क्षेत्र के खैराबनुआ निवासी धनंजय राय के बहन की 10 मार्च को शादी थी। पूरा परिवार गोरखपुर फारेस्ट क्लब में शादी समारोह में शामिल होने गया था। शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद परिवार के लोग गुरुवार की देर शाम घर पहुंचे। घर के अंदर पहुंचे तो अवाक रह गए। आलमारी खुली थी और आलमारी में रखा बाक्स का ताला टूटा था। धनंजय का आरोप है कि उसमें रखा करीब 40 से 42 भर(करीब 400 ग्राम) सोने का आभूषण व डेढ़ किलोग्राम चांदी का बर्तन गायब था। गायब आभूषण व बर्तन की कीमत लगभग 60 लाख रुपये है। इसके अलावा करीब...