रायबरेली, फरवरी 26 -- रायबरेली, संवाददाता। जिले के लालगंज कस्बे के कृष्णा नगर मोहल्ले में शादी समारोह में शामिल होने गए एक परिवार के बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने करीब दस लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार, राजू सोनकर अपने परिवार सहित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अंदर रखी 1 लाख 50 हजार रुपये नकद तथा लगभग आठ लाख रुपये मूल्य के आभूषण पार कर दिए। सुबह जब परिवार लौटकर घर पहुंचा तो दरवाजे का टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर घटना की जानकारी हुई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.