बिजनौर, फरवरी 11 -- नगर मोहल्ला चिम्मन में मंगलवार की रात्रि में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बंद मकान से सोने चांदी के आभूषण व 2 लाख 40 हजार रुपए की अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरी की घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ व प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। नगर के मोहल्ला चिम्मन निवासी मनोज कुमार मित्तल पुत्र स्व:सतीश चंद्र मित्तल ने बताया कि अपने परिवार के साथ शादी समारोह में कीरतपुर गया था। मंगलवार की रात्रि में जब वह अपने घर पहुंचा तो मकान के मेन गेट का ताला टूटा देख होश उड़ गए। कमरे में रखी सेफ अलवारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब देखा तो सेफ अलमारी से चोरो ने सोने चांदी के आभूषण व दो लाख 40 हजार रुपए की चोरी घटना को अज्ञात चोरो ने अंजाम दिया। पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.