कोडरमा, मार्च 16 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के समलडीह गांव में रविवार की रात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली। घटना बंटू प्रसाद (38 वर्ष) के घर में घटी, जब पूरा परिवार एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने घर के खाली होने का फायदा उठाया और छत के रास्ते घर के अंदर प्रवेश किया। घर में घुसने के बाद अपराधियों ने कमरे का ताला तोड़ दिया और अलमारी (गोदरेज), ट्रंक तथा ट्रॉली के ताले काटकर उसमें रखे कीमती जेवरात और नकद राशि लेकर फरार हो गए।परिजनों को चोरी की जानकारी तब हुई जब वे शादी समारोह से वापस घर लौटे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.