मेरठ, फरवरी 6 -- कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के लाला मोहम्मदपुर आर्मी टू कॉलोनी में आदेश कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गये हुए थे। शुक्रवार की सुबह जब अपने मकान पर लौटे तो उनके बंद मकान का ताला टूटा पड़ा है। चोर उनके मकान से 50 हजार रुपये और लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना कंकरखेड़ा पुलिस को दी, पुलिस कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे कि फुटेज चेक कर रही है। पीड़ित छावनी परिषद में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.