बुलंदशहर, फरवरी 16 -- जहांगीराबाद क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने गए 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव रविवार की देर शाम नाले से बरामद हुआ है। शनिवार की देर रात मृतक लापता हुआ था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि मोहल्ला प्रभु दयाल निवासी तेजिंदर उर्फ टोनी वर्मा (55 वर्ष) शनिवार की देर शाम नगर के एक फार्म हाउस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। परिजनों ने खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी थी। मृतक के बेटे ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजनों ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से उनकी तलाश शुरू की थी। रविवार की देर रात नई मंडी के समीप नाले में उनके जूते त...