बस्ती, मार्च 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। बस्ती जनपद के लालगंज थानांतर्गत रखौना चौकी क्षेत्र के सपहा गांव में चोरों ने सोमवार की देर रात भाजपा नेता के घर को निशाना बनाया। भाजपा नेता अपने परिवार संग एक वैवाहिक आयोजन में शामिल होने गए थे। ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने नकदी के साथ ही करीब दस लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सपहा निवासी अशोक कुमार उपाध्याय भाजपा नेता है। रखौना चौकी से कुछ दूरी पर ही यह गांव स्थित है। अशोक ने बताया कि सोमवार की रात वह परिवार संग एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बंद मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया और अंदर घुस गए। अलमारी और बक्से में रखा करीब 45 सौ रुपया कैश और दस लाख के जेवरात उठा ले गए। देर रात करीब 12 बजे घर लौटे तो ताला टूटा देख सभी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.