शादी समारोह में खूनी संघर्ष, द्वार पूजा के दौरान चाकूबाजी से मचा हड़कंप
बलरामपुर, मई 15 -- पचपेड़वा, संवाददाता। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम चोरसी में गुरुवार देर रात एक शादी समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब द्वार पूजा के दौरान रास्ते को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद हुए चाकू हमले में दो सगे भाई घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद शादी समारोह में भगदड़ और दहशत का माहौल बन गया।
घटना का विवरण गांव निवासी बाबूराम ने बताया कि उनकी बेटी की शादी थी और रात करीब 12 बजे द्वार पूजा की रस्म चल रही थी। इसी दौरान गांव का ही गोलू सिंह बाइक लेकर वहां पहुंचा। रास्ता अवरुद्ध होने पर उसकी वहां मौजूद राम सजीवन से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राम सजीवन ने गोलू सिंह से द्वार पूजा समाप्त होने तक इंतजार करने की बात कही थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.