शादी समारोह में खूनी संघर्ष, कई गंभीर रूप से घायल
कानपुर, जून 2 -- रूरा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवाबपुरवा गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब आपसी रंजिश के चलते विपक्षी दबंगों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से लैस होकर पूरे परिवार और बरातियों पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस भीषण पथराव और हमले में वधू पक्ष के भाई, चाचा समेत परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। रूरा थाना क्षेत्र के नवाबपुरवा निवासी राजपाल के परिवार में बीते सोमवार की रात उनकी चचेरी बहन वन्दना की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बारात जरोली थाना डेरापुर से आई थी। विवाह की रस्में शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद, करीब रात 11 बजे जब वधू पक्ष के लोग बारातियों को नाश्ता और सेवा-सत्कार कराकर वापस लौट रहे थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.