जामताड़ा, अप्रैल 25 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा थाना क्षेत्रन्तर्गत अलग-अलग स्थानों से दो बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। दोनों घटनाएं शादी समारोह के दौरान हुईं। जिससे क्षेत्र में वाहन चोरी को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी कृष्ण महतो ने आवेदन देकर बताया कि वह 19 अप्रैल को अपनी बाइक (संख्या जेएच 21 एफ 0336) से गाड़ापाथर एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उन्होंने बाइक को मुड़ीराम राय के घर के सामने खड़ा किया था। कुछ देर बाद लौटने पर देखा कि उनकी बाइक वहां से गायब थी। उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की। लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका। इसी क्रम में 22 अप्रैल को जामताड़ा थाना जाने के दौरान सोनबाद गांव निवासी चुनीलाल दां से गायछांद में उनकी मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान चु...