गोरखपुर, मई 1 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सोनौरा बुजुर्ग गांव में दो दिन पूर्व आई बारात में गांव के युवकों में कहासुनी को लेकर मनबढों ने दो युवकों पर चाकू व बांके से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घायलों के चाचा चन्द्रदेव तिवारी की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सोनौरा बुजुर्ग गांव के चन्द्रदेव तिवारी की बेटी की रविवार को शादी थी। यह भी पढ़ें- फरीदपुर में बारात में आए युवक को पीटा, फायरिंग शादी के उत्सव के दौरान राज मिश्र और आयुश मिश्र से आयुष तिवारी की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। दोनों पक्षों में औकात ...