मिर्जापुर, जून 18 -- मिर्जापुर, संवाददाता चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह गांव में बुधवार को शादी समारोह में करंट से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद शादी के घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। क्षेत्र के मझिगवा गांव निवासी 18 वर्षीय अभिषेक प्रसाद पुत्र प्रदीप प्रसाद चील्ह गांव आयोजित एक शादी समारोह में बिजली की सजावट और कनेक्शन का काम करने गया था। काम के दौरान अचानक वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। मौजूद लोग उसे आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अभिषेक के मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष बैधनाथ सिंह ने बताया कि मृतक अभिषेक के बड़े भाई अंकित कुमार के तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...