शादी समारोह में एक बच्ची समेत दो महिलाओं की चांदी की पायल चोरी
उरई, अप्रैल 25 -- जालौन। संवाददाता बंगरा मार्ग एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह के दौरान एक बच्ची समेत दो महिलाओं की चांदी की पायल चोरी हो गई। पीड़ित महिलाओं ने पायल चोरी होने की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार निवासी चंद्रशेखर की पुत्री का विवाह बंगरा मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हाउस से हो रहा था। शादी समारोह में शामिल होने के लिए रिश्तेदार आए थे। जयमाल के बाद रिश्तेदार गेस्ट हाउस में ही सो गए। चाचा की बेटी की शादी में शामिल होने आई शांतिनगर उरई निवासी नीतू व उनकी पुत्री नित्या एवं मामा की बेटी की शादी में शामिल होने आई हरीपुरा निवासी शिवांगी ने पुलिस को बताया कि रात में सोते समय किसी ने उनके पैरों से पायल चोरी कर ली। आरोप लगाया कि पायल निकालते समय करीब छह वर्षीय बेटी की नींद खुल गई और उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.