काशीपुर, मार्च 16 -- काशीपुर, संवाददाता। शादी समारोह में रामनगर से काशीपुर आए कार सवार युवकों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। साथ ही कार में भी तोड़फोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम क्यारी रामनगर निवासी अभिनव बिष्ट पुत्र मदन बिष्ट ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 12 मार्च की रात वह अपने दोस्तों अजय बिष्ट, हिमांशु तिवारी, शिवम चौधरी के साथ कार से ग्राम पच्चावाला काशीपुर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। तभी शादी समारोह के 200 मीटर आगे एक यूपी 78 नंबर की गाड़ी खड़ी हो गई। उनमें से दो युवक उतरे और गाड़ी खराब होने के कारण धक्का लगाकर स्टार्ट करने की मदद मांगने लगे। आरोप है कि जैसे ही वह अपनी कार से उतरे तभी पास के खेत में छुपे पांच-छह युवक ने लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.