उरई, मार्च 13 -- कालपी। जोल्हूपुर स्थित गेस्ट हाउस में शादी समारोह में आई युवती लापता हो गई। परिजनों ने दो युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह 11 मार्च को जोल्हूपुर स्थित गेस्ट हाउस में शादी समारोह में परिजनों के साथ गया था। साथ ही 22 वर्षीय नातिन भी गई थी लेकिन वह लापता हो गई। हालांकि बाद में शादी समारोह में शामिल होने आए हमीरपुर के रिश्तेदार ने बताया नातिन को कानपुर देहात के म़गंलपुर क्षेत्र के दो युवक ले गए हैं। व्यक्ति ने पुलिस से उक्त दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर नातिन को खोजने की गुहार लगाई है। उसके मुताबिक कोतवाली पुलिस उसकी शिकायत को संज्ञान में नहीं ले रही है उन्हें आशंका है कि उक्त युवक किसी अनहोनी घटना को भी अंजाम दे सकते हैं। पुलिस के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.