बाराबंकी, अप्रैल 29 -- बाराबंकी। कोतवाली बड्डूपुर क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित अनुराग दीपक निवासी ग्राम न्यामूपुर, पोस्ट नयागांव नेवादा, जिला सीतापुर ने थाना बड्डूपुर में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार अनुराग की पत्नी नमिता देवी 26 अप्रैल को ग्राम भवानीपुर स्थित ममता मैरिज लॉन में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। इसी दौरान रात करीब 11 बजे द्वारचार कार्यक्रम के समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान में दो मोबाइल के साथ-साथ सोने का एक लॉकेट भी शामिल है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.