रायबरेली, मई 5 -- खीरों (रायबरेली), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत निहस्था गाँव के पास सोमवार देर रात लगभग दस बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने शादी समारोह में शामिल होने आए बारातियों को कुचल दिया। हादसा उस समय हुआ जब लालगंज क्षेत्र के खजूर गाँव से आई बारात निहस्था गाँव पहुँची थी और कुछ लोग सड़क किनारे खड़े होकर अगवानी की तैयारी कर रहे थे। अचानक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर वहाँ खड़े लोगों से जा टकराया, जिससे भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में त्रिलोक सिंह (50 वर्ष), पुत्र चन्द्रशेखर यादव, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य बाराती नरेंद्र कुमार और अमर (निवासी जहाँगीराबाद, थाना डलमऊ) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी लालगंज ले जाया गया, जहाँ हालत गंभीर होने पर दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.