देवरिया, मई 9 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। शादी समारोह में शामिल वाहनों तथा मझौलीराज मोड़ के समीप ट्रक, बस समेत अन्य भारी वाहनों के कारण शुक्रवार की देर शाम उपनगर में भीषण जाम लग गया।जाम की स्थिति ऐसी रही कि मझौली मोड़ से हरैया, ओवरब्रिज, बस स्टैंड होते हुए कोतवाली तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण दो घण्टे तक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद एक तरफ से वाहनों को निकलवाया, इसके बाद दूसरी तरफ के वाहनों को पास कराया गया। यह भी पढ़ें- सहार में भीषण जाम से आमजन परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...