पटना, अप्रैल 8 -- शादी समारोह के लिए संबंधित परिवार को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर दिये जाएंगे। जिलों में उपलब्धता के आधार पर हर परिवार को सिलेंडर दिया जाएगा। इसको लेकर सभी जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया गया है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने बुधवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। इस संबंध में विभाग के सचिव अभय सिंह ने बताया कि जिले में अगर चार हजार कॉमर्शियल सिलेंडर हैं और वहां एक हजार शादियां हैं। ऐसे में हर परिवार को चार-चार सिलेंडर मिलेंगे। वहीं, राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों को प्राथमिकता के आधार पर पांच किलों का सिलेंडर दिया जाएगा। इसके लिए कनेक्शन की जरूरत नहीं है। वहीं, दूसरे राज्यों से लौट रहे प्रवासी श्रमिकों को भी यह सुविधा दी जाएगी। मीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.