शादी समारोह के बाद युवक की संदिग्ध हालात मौत
हरदोई, जून 30 -- हरदोई। शहर में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बेहोशी की हालत में मिलने पर परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने एक परिचित पर शादी समारोह में अत्यधिक शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान सांडी कस्बे के मुंशीगंज मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय राम सिंह के रूप में हुई है। वह शहर की सर्कुलर रोड स्थित एक कबाड़ की दुकान पर काम करते थे। पत्नी निर्मला ने बताया कि रविवार दोपहर मोहल्ले के बबलू के चाचा उन्हें काशीराम कॉलोनी में आयोजित एक शादी समारोह में चलने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। राम सिंह रातभर घर नहीं लौटे। सोमवार दोपहर बबलू के चाचा की पत्नी ने फोन कर बताया कि राम सिंह काशीराम कॉलोनी के बाहर बेहोशी की हालत में पड़े हैं। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.