वाराणसी, अप्रैल 26 -- कछवांरोड (वाराणसी), संवाद। चित्रसेनपुर गांव (मिर्जामुराद) स्थित कृष्णा उपवन लॉन में शनिवार रात शादी समारोह के दौरान चोरों ने अटैची का ताला तोड़कर सात लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। मिर्जामुराद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।चित्रसेनपुर के राजेश सोनकर की दो पुत्रियों की शादी शनिवार को थी। बेटी पुनीता की बरात भदोही के महराजगंज कंसापुर से आई थी और पूजा की बारात मिर्जापुर के चुनार के मंगरहा गांव से आई थी। जयमाल के बाद जब परिवार के सदस्य ऊपर कमरे में गए तो देखा जेवर वाली अटैची का लॉक टूटा है और अंदर से जेवरात गायब है। यह भी पढ़ें- शादी के लिए रखे नकद और लाखों के आभूषण चोरी कैमरे चेक किए गए तो लॉन में काम कर रही एक महिला वेटर और एक बाहरी युवक कमरे में, आसपास आते जाते दिखे। दुल्हनों के चाचा सुरेश चंद्र सोनकर ने 112 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.