शामली, मई 27 -- थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के गांव यारपुर में शादी समारोह के दौरान कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित सतीश पुत्र जगवीर निवासी ग्राम यारपुर ने थाना थानाभवन में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 मई 2026 की रात करीब 9 बजे गांव में एक शादी समारोह चल रहा था। आरोप है कि समारोह में मौजूद कुछ युवकों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीड़ित के अनुसार जब उसका पुत्र अंकुर विवाद के बाद घर वापस लोट आया तो आरोपियों ने घर मे घुसकर अंकुर के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि गांव यारपुर एवं घोसल के रहने वाले कई युवकों ने मिलकर हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य लोगों के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। घटना में अंकुर घायल हो गया। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौ...