बलरामपुर, मई 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम अगया बुजुर्ग पूरे रामनगर गांव में शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर जमकर पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दिनेश कुमार वर्मा पुत्र नंदलाल वर्मा निवासी ग्राम अगया बुजुर्ग थाना रेहरा बाजार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में एक मई रात करीब 8:30 बजे वह एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि अजय प्रताप यादव, भवन प्रताप यादव, तुलसीराम यादव व विजय बहादुर यादव ने मिलकर पीड़ित के साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.